This year I have been coming across with many calls on the confusion of timings (Start & End of Tithi and Poojan for Ashtmi & Navmi).
So I decided to go with a blog on this.
Asthmi Tithi
Start Time: 01:50 PM on Mar 25, 2026 End Time: 11:48 AM on Mar 26, 2026
It's celebration day for Kanya Poojan is 26 March, 2026 (Thursday).
Navmi Tithi
Start Time: 11:48 AM on Mar 26, 2026 End Time: 10:06 AM on Mar 27, 2026
It's celebration day for Kanya Poojan is 27 March, 2026 (Friday).
Kanya Poojan vidhi : वैसे तो नवरात्रि के सभी नौ दिनों में देवी स्वरुप कन्यायों के पूजन का विधान है परन्तु अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुंवारी कन्यायों को भोजन कराने और सामर्थ्यानुसार दान-दक्षिणा देने से मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है।
पूजन के लिए अष्टमी के दिन सामर्थ्य अनुसार 5, 7, 9 या 11 कन्यायों को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित कर लें। ध्यान रहे कि कन्याओं की उम्र 2 से 10 वर्ष तक होनी चाहिए। उसके पश्चात् सभी को घर में बुलाकर सर्वप्रथम उनके पैर धुलवाएँ और साफ़ स्थान पर उचित आसन देकर पंक्ति में बैठा दें।
मंत्रो द्वारा या अपनी परम्परानुसार कन्या पूजन करके उन्हें कुमकुम से तिलक लगायें और फिर कलाई पर कलावा (मोली) बांधे। पूजन सम्पूर्ण होने के बाद उन्हें हलवा, पूरी और चना या अपने अनुसार कोई भी सब्जी या मिष्ठान आदि बनाकर भोजन कराएं। भोजन करने के पश्चात् उन्हें अपनी सामर्थ्यानुसार कोई भेंट और दक्षिणा देकर विदा करें। विदा करते समय परिवार के सभी सदस्य कन्यायों के पैर अवश्य छुएं और उनसे आशीर्वाद लें। मान्यता है विधिवत अष्टमी पूजन करने से भक्तों की सम्पूर्ण इच्छाएं माँ भगवती पूर्ण करती है। जय माता दी ।
Tithi with Chaugharia Muhurat :
Amrit, Shubh, and Labh are considered the Best Choghadiya (Time Period) Char is considered a Good Choghadiyu (Time Period). Udveg, Kal, and Rog are considered inauspicious.
I usually consider Shubh, Char, Amrit, and Labh here.
Click to To Know about Acutal Date of Birth of Lord Ram